‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी की फिल्म ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी और स्मिता सिंह की लिखी फिल्म ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ वर्ष 2020 में रिलीज फिल्म रात अकेली है का सीक्वल है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा राधिका,चित्रांगदा सिंह, दीप्ति नवल, इला अरुण बाजपेयी, रेवती आशा केलुनी, रजत कपूर और संजय कपूर की भी अहम भूमिकायें हैं।

‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ के ट्रेलरमें दिखाया गया है कि अमीर बंसल परिवार के सभी सदस्यों का उनके घर में बेरहमी से मर्डर हो जाता है। सिर्फ मीरा बंसल अकेली बचती हैं, जो शायद कुछ राज छिपा रही हैं। इस केस के तार गुरु मां और उनके चेलों से भी जुड़ते हैं। केस कई दिशाओं में जाता है और अब इंस्पेक्टर जतिल को इस रहस्य को सुलझाना है और सच्चाई का पता लगाना है। ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ 19 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Next Post

शौर्य का सम्मान: गोहरगंज कांड के हीरो थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत का क्षत्रिय महासभा ने किया सम्मान

Wed Dec 10 , 2025
बेगमगंज। रायसेन जिले के सुल्तानगंज में बहादुरी और उत्कृष्ट पुलिस कार्य की मिसाल पेश करने वाले थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बेगमगंज–सुल्तानगंज द्वारा विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। थाना परिसर में आयोजित गरिमामयी समारोह में उन्हें शाल, श्रीफल, हारफूल माला और प्रशंसा पत्र भेंट कर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।