जबलपुर: रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 के बाहर इन दिनों ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। चालक अपने वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े कर देते हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने और बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।अव्यवस्थित पार्किंग के कारण न केवल पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है, बल्कि चौराहे से गुजरने वाले अन्य वाहनों को भी जाम जैसी स्थिति से जूझना पड़ता है। खासकर व्यस्त समय में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं।
घमापुर यातायात पुलिस की कार्रवाई बेअसर
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि घमापुर यातायात पुलिस द्वारा पहले यहां कार्रवाई की गई थी, लेकिन उसका कोई स्थायी असर देखने को नहीं मिला। कार्रवाई के अभाव में चालकों के हौसले और बढ़ गए हैं। यातायात पुलिस द्वारा नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की जरूरत है, ताकि स्टेशन में आने- जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को राहत मिल सके।
इनका कहना है
दोनों टाइम यातायात पुलिस के सिपाहियों द्वारा ई- रिक्शा और ऑटो चालकों को सड़क से हटाया जाता है और समझाइश दी जाती है। साथ ही पेट्रोलिंग पुलिस समय- समय पर पहुंचकर इनको हटाती रहती है।
संगीता डामोर, डीएसपी यातायात घमापुर
