गणेश उत्सव का उल्लास, घरों और पांडालों में विराजे गणपति बप्पा

झाबुआ: नगर सहित अंचल में बुधवार से गणेश उत्सव की धूम मच गई। श्रद्धा और उल्लास के साथ घरों व पांडालों में गणपति बप्पा विराजे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजन-अर्चन व मोदक का भोग लगाया गया। बैंड-बाजों के साथ भव्य चल समारोह भी निकाले गए, जिनमें गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।

सार्वजनिक गणेश मंडलों के अलावा कालोनियों और मोहल्लों में भी प्रतिमाएं स्थापित हुईं। गणेश मंदिरों को फूलों व रोशनी से सजाया गया, जहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजारों में गणेश प्रतिमाओं व मिष्ठानों की खरीददारी हुई। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। आगामी दस दिनों तक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Next Post

डाइट में सम्पन्न हुआ शैक्षिक संवाद उन्मुखीकरण

Thu Aug 28 , 2025
बड़वानी: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मीडिल स्कूलों के सहजकर्ता एवं जनशिक्षकों का जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट प्राचार्य डॉ साधना भंवर ने किया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में राजपुर, सेंधवा, निवाली, पानसेमल, ठीकरी, बड़वानी एवं पाटी विकासखण्ड के 74 जनशिक्षा केंद्र से 135 […]

You May Like