सीबीएसई : 92 फीसदी रहा ग्वालियर का रिजल्ट

ग्वालियर। सीबीएसई ने आज बुधवार को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। ग्वालियर जिले का परिणाम लगभग 92 प्रतिशत रहा।

इन्होंने कामयाबी के परचम गाड़े :

सेंट्रल अकादमी स्कूल के छात्र पवन कुमार ने कॉमर्स स्ट्रीम में 92.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। पवन ने बताया कि उन्होंने नियमित मेहनत की और कॉमर्स विषयों पर विशेष फोकस रखा। अच्छे अंक मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की एवं अपनी कामयाबी का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया।

आर्या बंसल : ग्वालियर ग्लोरी स्कूल की छात्रा आर्या बंसल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आर्या ने बताया कि उन्होंने रोजाना नियमित पढ़ाई की और नोट्स बनाकर तैयारी की, जिसका फायदा परीक्षा में मिला।

हर्षवर्धन : बायो स्ट्रीम के छात्र हर्षवर्धन ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने कहा कि बायोलॉजी और केमिस्ट्री पर विशेष मेहनत की थी। यह सफलता आगे बढ़ने का संदेश देती है।

खुशी सोनी: खुशी सोनी ने बायो स्ट्रीम में 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। खुशी ने बताया कि उन्होंने लगातार फोकस के साथ पढ़ाई की और अब आगे बड़े लक्ष्य हासिल करने की तैयारी कर रही हैं।

आरती यादव : आरती यादव ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई को पर्याप्त समय दिया, शिक्षकों के व्याख्यानों को गंभीरता से सुना और परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया।

पुष्पराज त्यागी : पुष्पराज त्यागी ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन के अनुरूप विषयों के नियमित रिवीजन पर फोकस किया।

Next Post

पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने की पति की हत्या

Wed May 13 , 2026
सागर। सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगेला मे पारिवारिक विवाद और वैवाहिक संबंधो मे लंबे समय से चल रहे तनाव के कारण पत्नी ने पति की नुकीले पत्थर से हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप मे पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी […]

You May Like