
उज्जैन। पुरानी मिल की चिमनी को विस्फोट से गिराया गया। 150 फीट लंबी और आकर मै 36 फीट चौड़ी और लगभग 80 साल से पुरानी लौटी कॉलेज के पास स्थित यह चिमनी थी। पूर्व में यहां मिल हुआ करती थी जिसकी यह चिमनी है। यह चिमनी काफी पुरानी होने से जर्जर अवस्था में है एवं दुर्घटना का कारण बन सकती है इसलिए आज इस चिमनी को नगर निगम द्वारा ब्लास्टिंग एक्सपर्ट शरद सरवटे एवं नगर निगम के अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता, कार्यपालन अभियंता लक्ष्मण प्रसाद साहू, उप यंत्री मुकुल मेश्राम ओर पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में गिराने की कार्यवाही की गई।
