ग्वालियर: पूर्व विधायक और बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश चतुर्वेदी की गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में ब्रेन सर्जरी की गई है। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। उनकी ब्रेन सर्जरी सफल रही है।उनकी हालत स्थिर बताई गई है।परिवार के नजदीकी सूत्रों के अनुसार चौधरी मुकेश सिंह क्षेत्र में अपने समर्थकों और परिचितों से मुलाकात कर रहे थे।
इसी दौरान अड़ोखर से वापस लौटते समय उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत भिंड से ग्वालियर के बिरला अस्पताल ले जाया गया, जहां रातभर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चला। जांच में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल भेजा गया था।
