राजवाड़ा पर 14 को होगी दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता

झाबुआ: श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति 14 अगस्त को राजवाड़ा पर दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित करेगी। समिति की बैठक में बताया गया कि सुबह 10.30 बजे 31 फीट ऊंचाई पर दही-हांडी बांधी जाएगी। 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम व गौ-सेना द्वारा गौ-माता आरती के बाद प्रतियोगिता होगी।

विजेता को 21 हजार रुपए व शील्ड मिलेगी। प्रत्येक टीम का कलर कोड व समिति सदस्यों के लिए ड्रेस कोड तय किया गया है। सुरक्षा-व्यवस्था हेतु प्रशासन का सहयोग रहेगा। आयोजन के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न समितियां गठित की गईं।

Next Post

सड़क पर महिला से चैन लूटने वाले आरोपियों को भीड़ और पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

Tue Aug 12 , 2025
इंदौर: स्कीम नंबर 140 इलाके में दिनदहाड़े एक महिला के साथ मारपीट कर सोने की चैन लूटने वाले दो बदमाशों को लोगों और पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया. वारदात के दौरान भागते समय आरोपी भी गाड़ी सहित गिर पड़े, जिससे एक को पैर में चोट लग गई. पुलिस […]

You May Like

Play sound