मुंबई, 08 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 52 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.54 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 16 पैसे टूटकर 93.06 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। यह 14 पैसे चढ़कर 92.92 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का निचला स्तर रहा। बीच कारोबार में यह 92.45 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया था। अंत में 92.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्ध विराम की घोषणा से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 16 प्रतिशत से अधिक लुढ़ककर 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दुनिया की दूसरी प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में अमेरिकी डॉलर सूचकांक भी एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। इससे रुपये को समर्थन मिला।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने आज भी भारतीय पूंजी बाजार से 75 करोड़ डॉलर निकाले जिससे भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।
