वेदांता के संस्थापक अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश का निधन

नयी दिल्ली/न्यूयॉर्क (वार्ता) वेदांता कंपनी के संस्थापक अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश अग्रवाल (49) का न्यूयॉर्क में बुधवार को एक दुर्घटना में निधन हो गया।

श्री अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा “दुर्घटना के बाद अग्निवेश को न्यूयॉर्क में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया । इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने आगे कहा , “आज मेरी जिंदगी का सबसे दुखद दिन है। मेरा प्यारा बेटा, अग्निवेश, हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया। वह सिर्फ 49 साल का था, स्वस्थ था, जिंदगी और सपनों से भरा हुआ था। अमेरिका में स्कीइंग दुर्घटना के बाद, वह न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में ठीक हो रहा था। हमें लगा था कि सबसे बुरा समय बीत गया है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अचानक हृदयाघात ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया। कोई भी शब्द उस माता-पिता के दर्द को बयान नहीं कर सकता जिसे अपने बच्चे को अलविदा कहना पड़े। बेटे को अपने पिता से पहले नहीं जाना चाहिए। इस नुकसान ने हमें इस तरह तोड़ दिया है कि हम अभी भी समझने की कोशिश कर रहे हैं।”

 

 

 

Next Post

बमबाजी-पथराव: रिमांड खत्म, आरोपित गए जेल, तीन फरार

Thu Jan 8 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना चुंगी चौकी में बमबाजी-पथराव करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। बुधवार को रिमांड खत्म होने पर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि दो आरोपित मंगलवार को ही जेल भेजे जा चुके […]

You May Like