एमसीयू के विद्यार्थियों ने माधवराव सप्रे संग्रहालय का भ्रमण कर पत्रकारिता का इतिहास

भोपाल। एमसीयू के विद्यार्थियों ने पत्रकारिता के ज्ञानतीर्थ माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल का भ्रमण किया।विद्यार्थियों ने सोमवार को यहां भारतीय पत्रकारिता के इतिहास, दुर्लभ समाचारपत्रों और स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारिता की भूमिका को पढ़ा देखा और समझा। संग्रहालय के संस्थापक निदेशक पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर ने शोध संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यहां पत्रकारिता से जुड़ी कितनी महत्वपूर्ण सामग्री रखी हुई है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के सहायक वरिष्ठ प्राध्यापक राहुल खड़िया ने संग्रहालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग में एमएबीजे और एमएससी के विद्यार्थी भ्रमण पर निकले.

Next Post

रेलवे में तकनीकी क्रांति: भोपाल मंडल में लोको शेड में हाई-टेक लोको की कमीशनिंग

Tue Mar 11 , 2025
भोपाल। भोपाल मंडल रेलवे के अंतर्गत आने वाले विद्युत् लोको शेड का काम किया जा रहा है. इटारसी में यह अत्याधुनिक तकनीक से युक्त ईएफ 12के मल्टी लोको नंबर 65036 और 65059 का कमीशनिंग कार्य चल रहा है. यह अत्याधुनिक लोको 12000 हॉर्स पॉवर की क्षमता से लैस है, जो […]

You May Like