मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियन ट्रॉफी फायनल में पहुंचने पर दी बधाई

भोपाल, 04 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को दुबई में हुए आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी-2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार विजय पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई दी है।

डॉ यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि इस विजयश्री से भारत ने चैंपियन ट्राफी-2025 के फाइनल मैच में अपना स्थान बना लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की जीत विजय पथ पर भारत के बढ़ते कदम हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हृदय से बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने आईसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2025 में भारत की शानदार विजय पर समस्त देशवासियों की प्रसन्नता में शामिल होते हुए कहा कि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सभी भारतीय खिलाड़ियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और भारत ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले में पहुंचा है।

डॉ. यादव ने आशा जताई है कि भारतीय क्रिकेट टीम का ऐसा ही शानदार प्रदर्शन फाइनल में भी भारतीयों के चेहरों पर विजयी मुस्कान बिखेर देगी। उन्होंने भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

 

Next Post

सीबीआई विशेष अदालत से बघेल को मिली बड़ी राहत, हुए बरी

Tue Mar 4 , 2025
रायपुर 04 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने मंगलवार को मामले की सुनवाई के बाद श्री बघेल को बरी कर दिया। विशेष अदालत ने श्री बघेल के […]

You May Like