जहर का सेवन: तीन लोगों ने तोड़ा दम

छिंदवाड़ा। जिले भर में जहर सेवन की घटनाएं बढ़ गई है। आए दिन जहर सेवन के मामले सामने आ रहे है। सोमवार को भी जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में जहर सेवन से एक युवती सहित तीन युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। उमरेठ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की रविवार की शाम जहर सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार निधि पिता कृपाराम पवार उम्र 17 साल उमरेठ की रहने वाली है। उसने बीते दिर सुबह 11 बजे जहर का सेवन कर लिया था। उसके भाई ने खेत जाकर अपने पिता को बताया कि बहन उल्टियां कर रही है। पिता और भाई तत्काल घर पहुंचे। उसे तत्काल परासिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शाम 6 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अज्ञात कारणों के चलते जहर सेवन से मौत ००००००००

तामिया थाना अंतर्गत बिजोरी के रहने वाले युवक की जहर सेवन से सोमवार की सुबह मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार लखन पिता पंचम धुर्वे 47 साल बिजोरी तामिया का रहने वाला है। उसने 15 जुलाई की शाम जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद उसे रात 1 बजे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिंदगी और मौत से जूझते हुए आखिरकार उसने सोमवार की सुबह 7 बजे करीब दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जहर सेवन से युवक ने तोड़ा दम००००००००

चांद थाना क्षेत्र के दगडिय़ा के रहने वाले युवक की सोमवार को जहर सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार विलेस पिता अमरलाल उइके उम्र 35 साल दगडिय़ा का रहने वाला है। शनिवार की शाम उसने जहर का सेवन कर लिया है। जिसके बाद उसे उल्टियां होने लगी। हालात गंभीर होते देख परिजनों ने उसे रात 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सुबह 9.40 पर मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Post

बस स्टैंड में हंगामा करने वाले नशेड़ी की चप्पलों से पिटाई

Mon Jul 21 , 2025
सीधी । सीधी जिले के रामपुर नैकिन बस स्टैंड पर एक शराबी ने हंगामा कर दिया। नशे में धुत व्यक्ति ने राहगीरों के साथ गाली-गलौज की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं। घटना के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि शख्स ने पास की शराब दुकान […]

You May Like