इंदौर। बिहार चुनाव परिणाम से देश में कोई भी सहमत नहीं है । यह चुनाव आयोग के कारण हुआ है, यह चुनाव का ढंग नहीं है ।बिहार में दोबारा चुनाव होना चाहिए, परिणाम बदले हुए आएंगे। यह बात कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने आज मीडिया से चर्चा में कही है।
वाड्रा दो दिन के लिए इंदौर के दौरे पर आए हैं। इस दौरान वे आज खजराना गणेश मंदिर दर्शन करने भी गए। वे महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर की धार्मिक यात्रा करेंगे।
आज एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में वाड्रा ने कहा कि बिहार चुनाव में परिणाम आए हैं वे चुनाव आयोग के कारण आए है। चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए, यह चुनाव का ढंग नहीं है। देश की जनता बिहार चुनाव परिणाम से खुश नहीं है। हम कहेंगे तो बोलेंगे कि हार गए तो ऐसा कह रहे है। बिहार चुनाव में बेईमानी हुई है। बिहार में आंदोलन शुरू होगा। राहुल गांधी कल वहां जा रहे है और सब से मिलकर चर्चा करेंगे। इसके बाद युवाओं से आह्वान करेंगे। बिहार चुनाव में लोकतंत्र का नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा ,मैं मेरे परिवार की सुरक्षा की कामना करने धार्मिक यात्रा पर आया हूं। मेरा शिव भक्ति में बहुत विश्वास है। शिव देश हित में अच्छा करने की हिम्मत देते है। वाड्रा महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ भी गए और उन्होंने वहां दृष्टिहीन लोगों से मुलाकात कर कि कहा कि ये कैसे एक दूसरे से मिलकर रहते है। नहीं दिखने के बाद भी सारा काम कर लेते है।
बिहार चुनाव परिणाम से देश में कोई सहमत नहीं: राबर्ट वाड्रा
