1883 करोड़ का किया रिकॉर्ड उत्पादन

आयुध निर्माणी खमरिया ने रचा नया इतिहास

जबलपुर:आयुध निर्माणी खमरिया ने एक नया इतिहास रचा है। फैक्टरी के समर्पित अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 1883 करोड़ का रिकॉर्ड उत्पादन लक्ष्य हासिल किया गया है। ये प्रदर्शन ही इस अधिकारी-कर्मचारियों की क्षमताओं व प्रतिबद्धता को दर्शा रहा है। उक्त जानकारी आयुध निर्माणी खमरिया के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने दी है।

अब आयुध निर्माणी खमरिया का संपूर्ण कार्यबल आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में और भी ऊँचाइयाँ छूने के लिए पूर्णत: समर्पित है।विदित हो कि आयुध निर्माणी खमरिया म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड, पूणे की एक प्रतिष्ठित इकाई है जो वर्ष 1942 से भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, एवं अन्य रक्षा संगठनों के लिए गोला बारूद के उत्पादन में संलग्न है, दशकों से यह निर्माणी अपनी प्रतिबद्धता, नवाचार और उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध रही है।

आयुध निर्माणी खमरिया रक्षा उत्पादन क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ करने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि आयुध निर्माणी खमरिया, गुणवत्तापूर्ण नवीनतम तकनीकी के उत्पाद निर्मित करने के लिए उत्पादन क्षमता के आधुनिकरण पर विशेष कार्य कर रही है और भारतीय सेनाओं को समय से रक्षा उपकरण की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

ईसाइयों के संगठन सीबीसीआई ने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन किया

Mon Mar 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 मार्च (वार्ता) ईसाइयों के प्रमुख संगठन कैथोलिक बिशप्स कान्फ्रेंस आफ इंडिया (सीबीसीआई) ने वक्फ संशोधन विधेयक का सोमवार को समर्थन किया और यह भी मांग की है कि केरल में मुनम्बम क्षेत्र की सैकड़ों आवासीय संपत्तियों को वक्फ़ दावे से मुक्ति दिलाई जाए। सीबीसीआई ने कहा कि […]

You May Like