भोपाल: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में टीटी नगर स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और अशोक वर्षणे के साथ योगाभ्यास किया गया।
इस अवसर पर हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ, सशक्त और जागरूक भारत के निर्माण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक शांति और संतुलित जीवन का माध्यम है।
कार्यक्रम में योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
Next Post
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कूनो नेशनल पार्क में बिताएंगी कल की रात, पर्यटकों की एंट्री बंद, छावनी में बदला श्योपुर
Sat Jun 20 , 2026
ग्वालियर: कूनो नेशनल पार्क में 21 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर कूनो नेशनल पार्क के तीनों गेटों से लेकर घने जंगल के इलाकों तक मध्य प्रदेश पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट […]

You May Like
-
12 months ago
जन्म दिवस: सीएम ने देवड़ा को भेंट किया पुष्प गुच्छ