ग्वालियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दीपावली के पावन पर्व पर अंचलवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुखी, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ जीवन में सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की कि प्रदेश के प्रत्येक घर में सुख-समृद्धि, आरोग्य और शांति का वास हो। साथ ही मध्यप्रदेश विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।
Next Post
प्रियंका सिंह की आवाज में छठ गीत 'उगी हे सूरज देव' रिलीज
Sun Nov 8 , 2026
मुंबई, 08 नवंबर (वार्ता) लोक आस्था के महापर्व छठ को समर्पित भोजपुरी गीत ‘उगी हे सूरज देव’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। लोकप्रिय गायिका प्रियंका सिंह की आवाज में सजे इस गीत में छठी मईया की भक्ति और सूर्य देव की आराधना को […]

You May Like
-
2 years ago
चौरई पुलिस ने जब्त की 60 लीटर शराब
-
2 months ago
बाइक से शराब ले जाते युवक को आबकारी ने पकड़ा
-
4 months ago
पंचामृत सहस्त्रधारा से हुआ प्रभु वेंकटेश का महाभिषेक