सिंहस्थ 2028; उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में आंतरिक सड़कों का चौड़ीकरण कार्य शुरू हुआ है। बुधवार को कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक आंतरिक सडक़ चौड़ीकरण का शंखनाद हुआ। यह 1.80 किमी लम्बा मार्ग है जिसको 15 मीटर चौड़ा करने की प्रक्रिया शुरू हुई। नगर निगम की टीम ने अवरोधक संरचनाओं को हटाते हुए कोयला फाटक से आनंद धाम तक की बाधाओं को समाप्त किया। इसमें निगम की दीवार, एक यूरिनल और आनंद धाम का चबूतरा शामिल था। इस परियोजना के तहत निजातपुरा, कंठाल और गोपाल मंदिर मार्ग को चौड़ा किया जाएगा, जिससे सिंहस्थ के दौरान यातायात दबाव को नियंत्रित किया जा सके। नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक के अनुसार, परियोजना में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट और अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इससे धार्मिक स्थलों और मकानों के प्रभावित होने की संभावना है। पूर्व में नगर निगम ने खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग, जीवाजीगंज से गणेश चौक और गाड़ी अड्डा चौराहे से वीडी मार्केट, केडी गेट, जूना सोमवारिया होते हुए बड़ी पुलिया तक सडक़ चौड़ीकरण के लिए सेंट्रल मार्किंग का काम पूरा कर लिया है।

Next Post

ताल पटवारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

Wed May 14 , 2025
रतलाम। लोकायुक्त पुलिस ने जिले के ताल में पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने सीमांकन और पंचनामी की रिपोर्ट देने के एवज में रुपए की मांग की थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त को की गई और लोकायुक्त ने बुधवार को कार्रवाई की। मिली जानकारी के […]

You May Like