सीजन में पहली बार पारा 7.2 डिग्री तक लुढ़का

जबलपुर: न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच कड़ाके की ठंड अपना असर दिख रही है। शहर कोहरा और शीतलहर की चपेट में है। रविवार को सीजन में पहली बार सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है‌ जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। रविवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। धुंध छटने के साथ सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए हैं। गुनगुनी धूप लोगों को अच्छी लग रही है।

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर उत्तर में अवस्थित है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर, लगभग 222 किमी/घंटे की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर 2025 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

Next Post

पुलिस का सख्त एक्शन, बदमाशों से लेकर शराबी ड्राइवरों तक पर कसा शिकंजा

Sun Dec 28 , 2025
इंदौर: नववर्ष को देखते हुए पुलिस ने शहरभर में सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया. गुंडे बदमाशों, असामाजिक तत्वों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक ही रात में बड़ी कार्रवाई की गई.पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर 27-28 दिसंबर की दरमियानी रात करीब 3 बजे तक इंदौर शहर […]

You May Like