
रतलाम। लोकायुक्त पुलिस ने जिले के ताल में पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने सीमांकन और पंचनामी की रिपोर्ट देने के एवज में रुपए की मांग की थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त को की गई और लोकायुक्त ने बुधवार को कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार आवेदक किशनलाल आंजना निवासी ग्राम कोट कराडिय़ा तहसील ताल ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत आवेदन पत्र दिया। 5 मई 25 को दिए आवेदक में लिखा कि पटवारी प्रभु कुमार गरवाल पटवारी हल्का 24 तहसील ताल जिला द्वारा सीमांकन पंचनामा नहीं दिया जा रहा है पंचनामा देने के लिए पटवारी द्वारा 5000 की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन द्वारा करवाया गया। शिकायत सही पाई गई। इसके बाद बुधवार को लोकायुक्त दल ने पटवारी प्रभु कुमार गरवाल पटवारी हल्का को पुरानी तहसील कार्यालय में 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है।
