बाबा बागेश्वर की सनातन एकता पदयात्रा के विरोध पर सवर्ण आर्मी नाराज, दामोदर यादव को पीटने वाले को एक लाख ग्यारह हजार का इनाम देने का ऐलान

ग्वालियर। आगामी 7 नवम्बर को दिल्ली से वृंदावन तक शुरु होने जा रही बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री महाराज की सनातन एकता पदयात्रा के खिलाफ दलित पिछड़ा समाज संगठन के नेता दामोदर सिंह यादव द्वारा अपशब्द बोले जाने और विरोध करने की बात को लेकर सवर्ण आर्मी संगठन भड़क उठा है। आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे ने अब सार्वजनिक रूप से यादव की पिटाई करने वाले को एक लाख ग्यारह हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि बाबा बागेश्वर दिल्ली से सनातन एकता पदयात्रा शुरू करने वाले हैं। यह यात्रा 131 किलोमीटर की होगी। यात्रा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी और वृंदावन तक जाएगी। बाबा बागेश्वर की इस यात्रा का उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना,सनातन की रक्षा बताया गया है। बाबा बागेश्वर का कहना है कि वह गरीब लोगों तक पहुंचना चाहते हैं, जो किराया न होने के कारण बागेश्वर धाम नहीं आ पाते। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपने धर्म से समझौता नहीं करेंगे।

उनकी इस यात्रा को लेकर दलित पिछड़ा समाज संगठन दलित पिछड़ा समाज, भीम आर्मी आदि से जुड़े नेताओं द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए विरोध का ऐलान कर दिया उनके एक नेता दामोदर सिंह यादव द्वारा बागेश्वर धाम और धीरेन्द्र शास्त्री की यात्रा का खुलकर विरोध करने और उनके खिलाफ जमकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी क्रम में अब सवर्ण आर्मी भी बाबा बागेश्वर की सनातन पद यात्रा के समर्थन में खुलकर सामने आ गई है और उसके मध्यप्रदेश से जुड़े नेता विकास दुबे ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लाइव बोलते हुए ऐलान किया है कि बाबा बागेश्वर और उनकी सनातन पद यात्रा के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले दामोदर की पिटाई करने वाले को सवर्ण आर्मी एक लाख ग्यारह हजार का इनाम देगी और न्यायालयीन मदद भी करेगी। इस घोषणा के बाद माहौल और अधिक गरमा गया है।

Next Post

कश्मीर व भारत के लिए दौड़ रहे लोगों का बेहद खूबसूरत नजारा : शेट्टी

Sun Nov 2 , 2025
श्रीनगर, 02 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने रविवार को कश्मीर मैराथन 2.0 में भाग लेते हुए कहा कि लोग कश्मीर और भारत के लिए दौड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत सुंदर दृश्य है। अभिनेता ने इस अवसर पर प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते […]

You May Like