जबलपुर: हनुमानताल पुलिस ने एक ईनामी बदमाश प्रकाश उर्फ चपटा को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई धीरज राज ने बताया कि प्रकाश अग्रवाल उर्फ चपटा पिता शम्भू दयाल 26 साल निवासी सरकारी कुआ महाराणा प्रताप चौक गौतम नगर थाना बेलबाग को पकड़ा गया है।
जिसके कब्जेसे एक चाकू भी बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी थाने में दर्ज विस्फोट अधिनियम के अपराध में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित था।
