हाजीपुर बना हीरापुर, मोहम्मदपुर बना मोहनपुर

 

मुख्यमंत्री ने कालापीपल विधानसभा के 11 गांवों के नाम बदलने की घोषणा की

 

शाजापुर, 12 जनवरी. मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा में लाड़ली बहना की किश्त खाते में डाली और करोड़ों के विकास कार्य का भूमिपूजन किया. वहीं कालापीपल विधानसभा के कुछ गांवों के नाम भी बदलने का प्रस्ताव स्थानीय विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने मंच से चुटकी लेते हुए एक-एक गांव का नाम पढ़कर उन्हें बदलने का आदेश दिया.

 

 

गौरतलब है कि कालापीपल विधानसभा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के प्रस्ताव पर 11 गांवों के नाम बदल दिए गए. मंच से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन गांवों के नाम पढ़े, जिनके नाम बदले गए हैं. उन्होंने कहा कि जब गांव में कोई हाजी नहीं, तो फिर हाजीपुर कैसा. जब कोई मोहम्मद नहीं, तो फिर मोहम्मदपुर कैसा. ऐसे आधा दर्जन से अधिक गांवों के नाम बदले गए. मुस्लिम धर्म के नाम पर जो गांव थे, उनके नाम बदलने का प्रस्ताव स्वीकार किया.

इन गांवों के बदले नाम

पहले अब

मोहम्मदपुर मछनई मोहनपुर

डाबला हुसैनपुर डाबला राम

मोहम्मदपुर पावडिय़ा। रामपुर पावडिय़ा

खजूरी अलाहदाद खजूरी राम

हाजीपुर। हीरापुर

निपानिया हिसामुद्दीन निपानिया देव

रिछड़ी मुरादाबाद रिछड़ी

खलीलपुर रामपुर

उचोद उचावद

घट्टी मुख्तियारपुर घट्टी

शेखपुर बोगी अवधपुरी

 

 

सीएम बनने के बाद पहली बार आए थे कालापीपल

 

 

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कालापीपल विधानसभा पहुंचे मोहन यादव ने स्थानीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की लगभग सभी मांगों पर स्वीकृति प्रदान की. कालापीपल नया अनुविभाग बनाने की मांग रखी गई एवं अन्य विकास कार्यों की भी घोषणा की गई. कार्यक्रम में पूरे प्रदेश की लाड़ली बहनाओं को किश्त जारी की गई.

 

कार्यक्रम में शुजालपुर विधायक इंदरसिंह परमार, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी वे नेता मौजूद थे.

00000000000000000000000000000

Next Post

मोडिफाइड साइलेंसर पर चलाया रोड़ रोलर

Sun Jan 12 , 2025
जय स्तंभ चौराहे में हुई कार्रवाई, प्रतिबंधित साइलेंसर नष्ट किए गए नवभारत न्यूज रीवा, 12 जनवरी, रविवार को जय स्तंभ चौराहे पर 100 मोडिफाइड साइलेंसर पर रोड़ रोलर चला दिया गया. पूरी कार्रवाई रीवा की यातायात पुलिस ने की. पुलिस की कार्रवाई को सडक़ से निकलने वाले लोग बड़े गौर […]

You May Like