स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन संबंधी समस्त कार्यों से पृथक रखने पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन 

सीधी । स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन 2026 योजना के निष्पादन एवं पंजीयन संबंधी समस्त कार्यों मे पटवारी संवर्ग को पूर्णतः पृथक रखे जाने हेतु म.प्र. पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल की मौजूदगी एवं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पटेल के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर गोपदबनास तहसीलदार को ज्ञापन पत्र सौंपा गया।पत्र मे उल्लेख है कि मुख्यमंत्री द्वारा लागू की गई स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन 2026 योजना का म. प्र पटवारी संघ सम्मान करता है और धन्यवाद ज्ञापित करता है कि इस योजना से ग्रामीण अंचलो मे ऋण संबंधी सहायता होगी किन्तु हमारा निवेदन है कि स्वामित्व योजना अथवा ग्रामीण नागरिकों को अधिकार अभिलेख के निष्पादन एवं पंजीयन प्रदान करने के उद्देश्य के विरुद्ध नही हैं बल्कि यह स्पष्ट मांग है कि इस योजना के निष्पादन ई केवाईसी, पंजीयन एवं उससे संबंधित व्यक्तिगत दायित्व वाले कार्यों से पटवारी संवर्ग को पूर्णतः पृथक रखा जाय। पत्र मे यह भी उल्लेख है कि पटवारी संवर्ग कि लंबित वेतन विसंगति, ग्रेड पे एवं कैडर रिव्यू सहित प्रमुख सेवा संबंधी समस्याओं का स्थायी निराकरण नही किया जाने तक पटवारी संवर्ग पर नई योजनाओं का और मूल सेवाओं के अतिरिक्त कार्यभार आरोपित न किया जाय । 3 अगस्त से प्रदेशव्यापी हड़ताल को 3 माह की आश्वासन अवधि पर स्थगित करने के 1 माह बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय नही लिए जाने से प्रदेश के सभी पटवारियों मे पूर्व से ही असंतोष व्याप्त है। पटवारी संवर्ग को नई योजनाओं के अतिरिक्त कार्य से विरत रखा जाने का संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है। संघ द्वारा पत्र मे स्पष्ट रूप से यह भी लिखा है कि स्वामित्व आबादी अधिकार निष्पादन व पंजीयन 2026 मे निष्पादन के कार्य दायित्वो से प्रदेश का पटवारी ज्ञापन 15 सितंबर से विरत रहेगा। अत्यधिक दबाव दिए जाने पर प्रदेश स्तर पर कलमबंद करने के लिए बाध्य होगा जिससे होने वाली कठिनाई के लिए शासन स्वयं जिम्मेवार होगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान पटवारी संघ के पदाधिकारियों मे पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय सुनील सिंह श्याम, ज्ञानेंन्द्र पनिका, विनोद कुमार पटेल, पटवारी प्रमोद सिंह, जमुना प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, सूर्यभान सिंह, दुष्यंत पनिका, शिवकुमार पटेल, दिनेश रोशन शुक्ला, राकेश पांडेय, चंद्रप्रताप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी राजीव सिंह गुलाब प्रताप पनिका, रामनारायण सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मझौली,सतमन्यु विश्वकर्मा, पवन पटेल, संजय सिंह डांगी, सरला सिंह पटेल, अंजली सिंह, मोनिका मंडलोई, अंजू नापित सहित सैंकड़ो की संख्या मे पटवारी उपस्थित रहें।

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर के बाद तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और ड्रोन-विरोधी क्षमता बढ़ाने और हथियारों की खरीद में तेजी पर जोर

Tue Sep 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 सितम्बर (वार्ता) सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैन्य क्षमताओं की व्यापक समीक्षा और आकलन के आधार पर पुनर्गठन, तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल, मानवरहित प्रणालियों, ड्रोन-विरोधी क्षमताओं, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और हथियारों की तेजी से खरीद पर अधिक ध्यान दिया है। रक्षा मंत्रालय की हाल ही […]

You May Like