इस प्रकार के आरोपियों को सरेराह गोली मार कर खत्म कर देना चाहिए : सारंग

भोपाल, 03 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित तौर पर लव जिहाद प्रकरण के मुख्य आरोपी फरहान के पुलिस की गोली का शिकार होने के मामले में राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने आज कहा कि उसके पैर पर नहीं, बल्कि छाती पर गोली मारनी चाहिए थी और इस प्रकार के आरोपियों को सरेराह गोली मार कर खत्म कर देना चाहिए।

श्री सारंग ने इससे जुड़े सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि ऐसे लोगों के पैर पर नहीं, बल्कि छाती पर गोली मारनी चाहिए थी। ऐसे लोगों को जिंदा रहने का अधिकार नहीं है। ये लोग पृथ्वी पर बोझ हैं।

उन्होंने कहा कि लव जिहाद जैसे कुकृत्य करने वालों को इस प्रदेश और देश में रहने का अधिकार नहीं है। ऐसे आरोपियों को सरेराह गोली मारो और खत्म करो।

Next Post

यह नया भारत, घर में घुसकर मारेगा-शेखावत

Sat May 3 , 2025
जोधपुर, 03 मई (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दो टूक कहा है कि भारत अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम, समर्थ, सशक्त और स्वतंत्र है और यह नया भारत है जो घर में घुसकर मारेगा। श्री शेखावत शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में […]

You May Like