डॉ मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति व वैचारिक दृढ़ता का उदाहरण

सीहोर। भाजपा कार्यालयमें महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक एवं भारतीय एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और वैचारिक दृढ़ता का अनुपम उदाहरण है. डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि मानते हुए अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया.

सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारतीय इतिहास में राष्ट्रीय एकता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदानों में से एक है.डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में लागू दो विधान, दो प्रधान और दो निशान की व्यवस्था का दृढ़ता से विरोध किया था क्योंकि वे मानते थे कि एक देश में दो संविधान और दो व्यवस्थाएं स्वीकार नहीं की जा सकतीं. जम्मू-कश्मीर को भारत की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए उन्होंने संघर्ष किया और इसी उद्देश्य से किए गए आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया, जहां रहस्यमयी परिस्थितियों में उनका निधन हुआ. उनका जीवन आने वाली पीढिय़ों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है.श्रृद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नेता सन्नी महाजन, उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर, जिला मंत्री प्रीति सोनी, जयसिंह ठाकुर, आशीष पचौरी, पवन जैन, कन्हैयालाल, हरिओम शर्मा दाऊ, राकेश राठौर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

 

Next Post

मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Wed Jun 24 , 2026
सीहोर। मंडी शुल्क में की गई बढ़ोतरी के विरोध में प्रदेश सहित सीहोर में भी व्यापारियों का आक्रोश देखने को मिला. गल्ला व्यापारी एसोसिएशन के आह्वान पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखकर ज्ञापन सौंपा गया. व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से बढ़े हुए […]

You May Like