रेलवे ने रास्ता बंद करने के लिए दिया दो महीने का नोटिस, रहवासी पहुंचे सांसद संध्या राय के पास

दतिया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास रामनगर डेरा, पीतांबरा विला और मिश्रा कॉलोनी के रहवासियों के आवागमन का रास्ता बंद करने की तैयारी से परेशानी बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन ने रास्ता बंद करने की कार्रवाई को दो माह के लिए स्थगित किया है।

परेशान रहवासियों ने सांसद संध्या राय से मुलाकात कर समस्या बताई। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर से मिलकर जल्द वैकल्पिक रास्ता तैयार कराने की बात कही है। रहवासियों का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग तैयार होने तक रास्ता बंद किया गया तो आवागमन में भारी परेशानी होगी।

Next Post

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा: भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

Sat Oct 3 , 2026
भोपाल। नायरा एनर्जी ने शनिवार सुबह से पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया, जिसके बाद भोपाल में पेट्रोल ₹119.54 और डीजल ₹102.64 प्रति लीटर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। इससे पहले 26 मार्च को […]

You May Like