
भोपाल। नायरा एनर्जी ने शनिवार सुबह से पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया, जिसके बाद भोपाल में पेट्रोल ₹119.54 और डीजल ₹102.64 प्रति लीटर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। इससे पहले 26 मार्च को भी कंपनी ने इतनी ही बढ़ोतरी की थी, जिसे 1 जुलाई को वापस घटा दिया गया था। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों IOC, BPCL और HPCL ने दाम नहीं बढ़ाए हैं, हालांकि इकरा के अनुसार उन्हें रोजाना करीब ₹530 करोड़ का नुकसान हो रहा है।
