तीन बुजुर्गों के साथ सायबर ठगी बैंक खातों से जमापूंजी निकाली

भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में गुरुवार को तीन सीनियर सीटिजन के साथ साइबर ठगी की वारदात हो गई. जालसाज ने बुजुर्गों की जीवनभर की जमापूंजी उनके बैंक खातों से निकाल ली. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता 63 साल के बुजुर्ग कर्नल हेमन्त कक्कड़ ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त को उनके मोबाईल पर एक लिंक आई. लिंक पर क्लिक करने पर बैंक खाते से संबंधित जानकारी दिखी. बुजुर्ग ने सभी डिटेलस भी दी. इस बाद उनके खाते से करीब 4 लाख रुपए कट गए.

एक और शिकायतकर्ता रामबहादुर यादव (59) निवासी दादाजी एवेन्यू ने पुलिस को बताया कि जालसाज ने उनका मोबाईल हैक कर बैंक के बचत खाते से 74 हजार रूपये की धोखाधडी कर दी. 6 अगस्त को रामबहादुर के मोबाइल में बिजली कंपनी का मैसेज दिखा, जिसमें लिखा था कि आपका पिछले माह का बिल अपडेट नहीं हुआ है. आपके घर की बिजली काट दी जाएगी. मैसेज में तुरंत बिल अपडेट ऑफिसर दीपक अग्रवाल का मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने को कहा गया. रामबहादुर ने दिख गए नंबर पर संपर्क किया. जालसाज ने कई प्रक्रिया उनके फोन में कराते हुए पहले आनलाइन 12 रूपये भेजने को कहा. इसके बाद देर शाम तक फरियादी के खाते से तीन बार में रुपए खाते से जाने के मैसेज आए.

इलाके में ही शिकायतकर्ता राधेश्याम फरक्या (66)निवासी सी सेक्टर शाहपुरा ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई को उन्होंने मोबाईल में भूलवश कोई लिंक क्लिक कर दी, जिससे उनका मोबाईल हैक हो गया. करीबन तीन दिन बाद जब वह एटीएम से पैसे निकालने गए. तो पैसे नहीं निकले और वह बैंक पहुंचे. बैंक से राधेश्याम को जानकारी मिली कि उनके खाते से 47 हजार रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांसफर कर लिये गए हैं.

Next Post

विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Thu Aug 13 , 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुषेण योजना के विस्तार का प्रस्ताव शीघ्र अग्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने […]

You May Like