ट्रम्प ने एयरलाइन के कार्यकारी अधिकारी को संघीय विमानन एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया

वाशिंगटन, 18 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को रिपब्लिक एयरवेज के कार्यकारी अधिकारी ब्रायन बेडफोर्ड को ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और यात्री विमान के बीच हुई टक्कर के बाद संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) का नेतृत्व करने के लिए नामित करने की घोषणा की।
श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा, “ब्रायन विमानन और कार्यकारी नेतृत्व में तीन दशकों से अधिक का अनुभव लेकर इस महत्वपूर्ण पद पर आए हैं।”
इस पद के लिए सीनेट की मंजूरी की आवश्यकता है। यदि पुष्टि हो जाती है, तो वह हवाई यातायात नियंत्रकों की कमी और संघीय कर्मचारियों की चल रही भारी छंटनी जैसी प्रमुख चुनौतियों से निपटने के लिए संघीय एजेंसी का नेतृत्व करेंगे।
एफएए ने शुक्रवार को कहा कि वह रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास गैर-आवश्यक हेलीकॉप्टर संचालन पर स्थायी प्रतिबंध लगा रहा है और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड की सिफारिशों के बाद हेलीकॉप्टर और यात्री जेट मिश्रित यातायात को समाप्त कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि संघीय एजेंसी के नवीनतम नियम 29 जनवरी को हवाई अड्डे के निकट ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और यात्री जेट के बीच हुई घातक टक्कर के एक महीने बाद आए हैं, जिसमें 67 लोग मारे गए थे।

Next Post

गाजा पर इजरायली हवाई हमलों में 310 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत

Tue Mar 18 , 2025
गाजा, 18 मार्च (वार्ता) इजरायली सेना ने गाजा में विभिन्न स्थानों पर हवाई हमलों में कम से कम 310 फिलिस्तीनियों को मार डाला और दर्जनों को घायल कर दिया। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को प्रेस बयान में यह जानकारी दी। कार्यालय ने प्रेस बयान में कहा कि […]

You May Like