नहाने गए तीन भाइयों की नदी में डूबकर मौत, दुगोली-पैपखार में मातम

रीवा। मऊगंज जिले में तीन भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई. हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ. तीनों भाई पैपखार गांव में निहाई नदी में नहाने गए थे. करीब दो घंटे बाद तीनों को नदी से निकाला जा सका. परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों में दो सगे भाई अमन तिवारी 18, अभय तिवारी 17 समेत उनके मामा का बेटा अभिषेक मिश्रा 24 शामिल हैं. रविवार सुबह तीनों नहाने के लिए निहाई नदी गए थे. जहां अभिषेक गहरे पानी में चला गया. उसे बचाने के लिए अमन और अभय भी पहुंचे. लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं होने से वे भी डूब गए. तीनों युवकों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना दी. कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले जा सके. पोस्टमॉर्टम मऊगंज सिविल अस्पताल में किया गया. अमन-अभय के पिता अनिल तिवारी पेशे से रजिस्ट्री लेखक हैं. अभिषेक मिश्रा मऊगंज के दुगोली गांव का रहने वाला था. बड़ा भाई सत्य प्रकाश मिश्रा आईआईटी की तैयारी कर रहा है सबसे बड़ी बहन है. अभिषेक एचडीएफसी बैंक की मऊगंज ब्रांच में क्लर्क था. शनिवार को ड्यूटी के बाद बुआ के घर पैपखार आया था. पीएम के बाद शव परिजनो को सौप दिया गया.

Next Post

देशद्रोही नारे के आरोपी को पुलिस बिहार ले गई, मेट्रो कर्मचारियों का सत्यापन शुरू

Sun May 18 , 2025
इंदौर. गांधीनगर स्थित मेट्रो स्टेशन पर देशविरोधी नारे लगाने वाले आरोपी मोहम्मद जावेद अंसारी को पुलिस पूछताछ के लिए बिहार ले गई है. आरोपी मूलतः पूर्वी चंपारण जिले का निवासी है. इस घटना के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मेट्रो परियोजना से जुड़े आठ सौ […]

You May Like