एचपीवी टीकाकरण को गति देने कलेक्टर पहुँचे जिला अस्पताल

सतना :जिले में महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल सहित अन्य टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली और स्वास्थ्य अधिकारियों को टीकाकरण अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि जिले में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव मिल सकेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। जिले के 6 स्वास्थ्य केंद्रों में लगभग 4 हजार रुपये मूल्य का एचपीवी टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और अधिक से अधिक किशोरियों को इसका लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Next Post

सर्वर डाउन से किसान परेशान, 15 दिन तारीख बढ़ाने की मांग

Sun Mar 8 , 2026
जबलपुर : कृषि जगत में गर्मी के मौसम में प्रमुख रवि फसल की उपज विक्रय के लिए शासन की नियमावली के तहत फसल रजिस्ट्रेशन एक प्रमुख प्रकिया है। फसल काटने के बाद बेचने की शासकीय प्रक्रिया की तैयारी पूर्व से ही प्रारंभ हो जाती है। गर्मी की प्रमुख फसल गेहूं […]

You May Like

मनोरंजन