मनीष हत्याकांड: आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत नीची नुनसर में अपशब्दों के बोलने पर मनीष चढ़ार की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है।पुलिस के मुताबिक मनीष चढ़ार पिता प्रहलाद चढार 26 वर्ष निवासी नीची नुनसर का शुक्रवार दोपहर दो बजेे पड़ोस में रहने वाले विवेक पटेल, अभिषेक पटेल, पारस उर्फ कान्हा पटेल से अपशब्दों के बोलने पर विवाद हो गया । इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। लाठी, डंडे और कुल्हाडी से हमला कर दिया ।

इसके बाद विवेक पटेल ने बेटे मनीष को पकड लिया कान्हा ने मनीष के गले में गमछा पलटे कर जोर से खींच दिया था। मनीष बेहोश हो गया तो तीनों वहां से भाग गये थे। परिजन मनीष को घर लेकर आ गए । शाम करीब 6 बजे देखा तो मनीष 26 वर्ष की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अब तक आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर है। टीआई गोपिन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Next Post

खाना खाकर ढाबे से निकलते ही युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Sun Apr 26 , 2026
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के रविदास नगर में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही […]

You May Like