PHE कर रहा पाइप लाइनों में सुधार

रीवा।जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवीन जल संरचनाओं का निर्माण करने के साथ-साथ पानी को व्यर्थ करने से बचाने के भी प्रयास किये जा रहे हैं. लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिले भर में अभियान चलाकर नल जल योजना की पाइप लाइनों के लिकेज दूर किये जा रहे हैं. इसके साथ-साथ हैण्डपंपों में रिचार्ज पिट का निर्माण भी कराया जा रहा है. इस संबंध में कार्यपालन यंत्री संजय पाण्डेय ने बताया कि विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उप यंत्री लगातार भ्रमण करके नल जल योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं. गत दिवस रीवा विकासखण्ड के ग्राम भिटवा और रौसर की नल जल योजनाओं का निरीक्षण किया गया. इसी तरह ग्राम गोड़हर की नल जल योजना में पाइप लाइन का सुधार कराया गया. ग्राम नर्रहा में तथा हर्दी में जल संवर्धन के कार्य किये जा रहे हैं. नर्रहा में नल जल योजना का सुधार कराके पानी की आपूर्ति शुरू की गयी. इसी तरह रायपुर कर्चुलियान के विकासखण्ड ग्राम हर्दी, सिरमौर विकासखण्ड के ग्राम बदरौव पिपरियान में पाइप लाइन में सुधार कार्य कराया गया. रीवा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत करहिया नं. एक में जन चौपाल का आयोजन करके आमजनता को जल संरक्षण का संदेश दिया गया.

Next Post

चितरंगी बस स्टैंड में बस धू-धूकर जली, गाड़ी का मालिक भी झुलसा

Thu May 8 , 2025
चितरंगी। बस स्टैंड में खड़ी जायसवाल ट्रेवल्स के लारी में अचानक आग उठ गई। जिससे धू-धूकर बस जलने लगी। चालक एवं बस मालिक ने साहस दिखाते हुये बस को स्टैंड से कुछ दूरी पर्वपहुंचा दिया। जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। घटना की खबर मिलते ही स्थल पर एसडीएम, तहसीलदार […]

You May Like