चितरंगी बस स्टैंड में बस धू-धूकर जली, गाड़ी का मालिक भी झुलसा

चितरंगी। बस स्टैंड में खड़ी जायसवाल ट्रेवल्स के लारी में अचानक आग उठ गई। जिससे धू-धूकर बस जलने लगी। चालक एवं बस मालिक ने साहस दिखाते हुये बस को स्टैंड से कुछ दूरी पर्वपहुंचा दिया। जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। घटना की खबर मिलते ही स्थल पर एसडीएम, तहसीलदार मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक जायसवाल बस सर्विस क्रमांक डीएल 1पीसी 4299 आज बस स्टैंड चितरंगी में खड़ी थी। जहां परमिट में भेजने के लिए बस मालिक बाबूलाल जायसवाल ने बस का डीजल टैंक का ढक्कन खोला, तभी अचानक करंट जैसे महसूस हुआ और आग भड़क उठी। चालक ने सुझबूझ व हिम्मत जुटाते हुये बस को फौरन ही स्थल से हटाकर आधा किलोमीटर दूर अंधामोड़ बोरवेल के पास ले गया। जहां आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन जब तक प्रयास किया जाता तब तक बस जलकर खाक हो गई। आग लगने का स्पष्ट पता नही चल पाया है।

बस मालिक झुलसे, कुछ देर बाद परमिट पर रवाना होती बस

जानकारी के अनुसार जायसवाल बस सर्विस के मालिक बाबूलाल जायसवाल बस के डीजल टैंक को चेक कर रहे थे कि अचानक यह हादसा हो गया। जहां बस मालिक के सामने का चेहरा झुलस गया। इस संबंध में बस मालिक का कहना है कि आग लगने के मुख्य कारणों का पता नही चल पाया है। डीजल टैंकी के पास आग कैसे भड़की, यहां पर करंट जैसे झटका भी लगा है। बस के ऊपर 11 हजार केबी का तार भी है। संभवत: आग लगने का यह भी कारण हो सकता है। उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में खुद झुलसा हॅू। इतना जरूर था कि चालक के साहस के चलते बड़ा हादसा भी टल गया। उन्होंने यह भी बताया कि घटना की जैसे ही जानकारी मिली, एसडीएम, तहसीलदार व अन्य स्थानीय लोग आग को बुझाने में जुट गये।

Next Post

4 साल से फरार वारंटी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Thu May 8 , 2025
जबलपुर। क्राइम ब्रांच में 4 साल से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। निरीक्षक शैलेश मिश्रा ने बताया कि अन्नू उर्फ अनिल पिता शिव शंकर चंदेल 40 वर्ष निवासी इमलिया मोड़ थाना अधारताल जो 4 वर्षों से फरार चल रहा था जिसके पृथक पृथक न्यायालय के 5 स्थाई […]

You May Like