यादव ने 362 अधिकारियों कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

भोपाल, 10 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां विभिन्न विभागों के लिए चयनित 362 सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार स्थानीय रवींद्र भवन परिसर में आयोजित समारोह में डॉ यादव ने चयनित अधिकारियों कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ये अधिकारी कर्मचारी जनहित में कार्य करते हुए राज्य सरकार की नीतियों पर बेहतर ढंग से अमल करेंगे।इस अवसर विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे।

Next Post

विश्व हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं दीं मोहन यादव ने

Fri Jan 10 , 2025
भोपाल, 10 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ यादव ने कहा है, “विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिंदी भाषा, सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक है। आज का दिन हिंदी के वैश्विक […]

You May Like