नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित नहीं होने को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है।
श्री सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (और समाजवादी पार्टी जैसे कुछ अन्य विपक्षी दल महिलाओं को विधि सम्मत 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के खिलाफ हैं।
उन्होंने कहा कि कहा कि आज कांग्रेस को देश को बताना चाहिए कि 1971 के बाद से उसने परिसीमन कर संसदीय सीटों को बढ़ाना क्यों आवश्यक नहीं समझा?
उन्होंने कहा, “हम हमेशा स्पष्ट थे कि इस उद्देश्य के लिए हमें विपक्ष का समर्थन चाहिए, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया और अब देश की 70 करोड़ से अधिक महिलाओं के सामने बेनकाब हो गये हैं।”
