रशियन गर्ल के साथ आपत्तिजनक रील बनाई

ग्वालियर: ग्वालियर का किला देखने आई रशियन गर्ल के साथ एक इन्फ्लुएंसर की आपत्तिजनक हरकत सामने आई है। हिंदी भाषा से अनजान इस महिला के साथ मजाक के नाम पर अश्लील टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाया गया। इसे ‘राधे गुर्जर’ नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इन्फ्लुएंसर को ट्रोल करने लगे।

स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसी घटनाओं के कारण पर्यटक आगरा के बाद सीधे झांसी या ओरछा जाते हैं और ग्वालियर में ठहरने से बचते हैं। रूस से आए पर्यटकों का एक दल आगरा से ग्वालियर घूमने पहुंचा था। दोपहर में किले पर घूमते समय एक स्थानीय इन्फ्लुएंसर उनसे बातचीत करने लगा। उसने एक विदेशी महिला को रील बनाने के लिए तैयार किया और अश्लील टिप्पणी करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो विवाद का कारण बना।

इन्फ्लुएंसर ने ग्वालियर किले पर रील बनाई, जिसमें एक विदेशी महिला को खड़ा किया। महिला हिंदी नहीं समझती थी, इसका फायदा उठाकर इन्फ्लुएंसर ने अश्लील टिप्पणी कर वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में इन्फ्लुएंसर की बात से अनजान विदेशी महिला ने अंगूठा दिखाते हुए दो बार “यस-यस” कहा। उसे अंदाजा नहीं था कि उसके साथ आपत्तिजनक बात कही जा रही है। इन्फ्लुएंसर इससे पहले ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में वायरल हुआ था। वीडियो पुलिस तक पहुंच चुका है।

Next Post

एसआईआर प्रक्रिया असंवैधानिक और लोकतंत्र का मखौल: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी

Sat Apr 18 , 2026
नयी दिल्ली 18 अप्रैल (वार्ता) पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने देश भर में चल रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे असंवैधानिक और जनता के खिलाफ एक षड्यंत्र करार दिया है। मानवाधिकार संगठन ‘जनहस्तक्षेप’ की ओर से यहां प्रेस क्लब ऑफ […]

You May Like