रात के अंधेरे में थानों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधिकारी

सीहोर: एसपी सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस द्वारा रात्रि में किया अधीनस्थ इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण कर रात्रि कालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा थाना श्यामपुर, अहमदपुर, दोराहा, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत द्वारा थाना कोतवाली एवं मंडी, एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा द्वारा थाना बिलकिसगंज, आकाश अमलकर द्वारा थाना जावर एवं थाना सिद्दीकगंज, दीपक कपूर द्वारा थाना भैरूंदा, रवि शर्मा द्वारा थाना रेहटी तथा चौकी सलकनपुर का आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.

भ्रमण के दौरान थानों की सभी रात्रि कालीन व्यवस्थाएं जैसे शिकायत सुनने की व्यवस्था, रात्रि में कौन-कौन सी गस्त पार्टियां रवाना हो रही हैं, रात्रि में ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की उपस्थिति की स्थिति, हवालात , मालखाना, सीसीटीवी कैमरा की स्थिति आदि विषयों पर निरीक्षण किया गया व आवश्यक निर्देश दिए गए.

Next Post

वंशकार समाज को मिला सामुदायिक भवन

Mon Apr 21 , 2025
सीहोर: शहर में सड़क और नालियों के अलावा विभिन्न वार्डों में अनेक समाज के लोगों के लिए नपाद्वारा सामुदायिक भवनों का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने वंशकार समाज की मांग को देखते हुए शहर के वार्ड क्रमांक 15 में करीब 14 लाख रुपए की […]

You May Like