वर्ष 2025 की अनेक उपलब्धियाें को याद रखेगा देश : मोदी

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वर्ष 2025 में देश ने कई क्षेत्रों में ऊंची छलांग लगाई है और अनेक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है जिसके लिए इस वर्ष को याद किया जाएगा।

श्री मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम “,मन की बात” की 129वीं कड़ी में देश को संबोधित करते हुए रविवार को कहा कि 2025 ने कई उपलब्धियां दी है जिसके कारण पूरी दुनिया में भारत ने अपनी असाधारण और मजबूत छाप छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि इस साल ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया में अपनी विशेष छाप छोड़ी है और भारत ने दुनिया को बता दिया कि वह अपनी रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है। इसी तरह का जज्बा वंदे मातरम् के 150वें साल पर भी देखने को मिला और इसी का परिणाम है कि देशवासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी तरह से खेल में हमारी क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियनशिप जीती, भारत की बेटियों ने क्रिकेट का विश्व कप जीता, विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत ने लंबी छलांग लगाई। साल 2025 में हुए प्रयागराज महाकुंभ ने पूरी दुनिया को चकित किया और साल के अंत में अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम ने हर भारतीयों को गर्व से भर दिया। इस साल भारत ने दुनिया को और ज्यादा आत्मविश्वास दिया है।

श्री मोदी ने कहा कि 2026 में हम नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया हमें देख रही है क्योंकि हमारा नवाचार और नई तकनीक तथा नया करने का जुनून तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारे युवाओं की जिज्ञासा तेजी से बढ़ रही है और नया करने का जुनून उनके जीवन का हिस्सा बन रहा है।

 

 

 

Next Post

कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि

Sun Dec 28 , 2025
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के आधार स्तम्भ एवं कुशल संगठनकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे तथा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि […]

You May Like