कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के आधार स्तम्भ एवं कुशल संगठनकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे तथा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर नेताओं ने दोनों महान व्यक्तित्वों के संगठनात्मक योगदान, सिद्धांतों और जनसेवा को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, संभाग प्रभारी अभय यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

पटवा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जेटली की जयंती पर नमन : सीएम डॉ. मोहन यादव

Sun Dec 28 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. पटवा का सादगीपूर्ण जीवन, संगठन कौशल और प्रदेश के विकास में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री […]

You May Like