आने वाले समय में इंदौर-भोपाल शहर जबलपुर से करेंगे कॉम्पिटिशन: महापौर

जबलपुर। शहर में आपदा प्रबंधन अंतर्गत बाढ़ नियंत्रण – रोकथाम के लिए 222 करोड़ रुपए की राशि और शहर में पौने दो मेगावाट सोलर प्लांट लगाने के लिए 8 करोड़ रुपए की स्वीकृति केंद्र सरकार द्वारा नगर निगम जबलपुर को दी गई है। इस सोलर प्लांट से हर वर्ष नगर निगम को करीब 1 करोड़ रुपए की बिजली की बचत होगी। वो दिन दूर नहीं जब इंदौर, भोपाल जैसे शहर जबलपुर से अपना कॉम्पिटिशन करेंगे कि हम जबलपुर से आगे कैसे निकलें। हम जबलपुर को विकसित संस्कारधानी बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। 3 साल के कार्यकाल में नगर निगम जबलपुर ने कोई कर्ज नहीं लिया है बल्कि कर्जा चुकाया है। साथ ही नागरिकों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया है। ये सारी बातें महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं।

साथ ही उन्होनें कहा कि दशकों से हम सभी का सपना था मां नर्मदा में गंदा पानी मिलने से रोकना, इस सपने को भी हमने पूरा किया है और अब हम ये पूरे देश में हम कहने की स्थिति में है कि मां नर्मदा में शहर के भीतर कोई गंदा पानी नहीं मिल रहा है। बचे हुए दो वर्ष के कार्यकाल में जलप्लावन की समस्या से शहरवासियों को और अधिक निजात मिलेगी। इस मौके पर निगमाध्यक्ष प्रीति यादव, महापौर के साथ नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज, एमआईसी सदस्य, डॉ सुभाष मौजूद रहे।

11 शहरों में जबलपुर नगर निगम का हुआ चयन

निगमायुक्त प्रीति यादव, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नगर निगम जबलपुर से आपदा प्रबंधन के विषय पूछे गए थे जिसमें उनके द्वारा जबलपुर में जलप्लावन की समस्या बताई गई थी। फिर भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा 11 शहरों का चयन किया गया जिसमें जबलपुर नगर निगम का नाम भी शामिल रहा। ये सौगात निगम के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर मिली है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 222 करोड़ की राशि का बड़ा हिस्सा जलप्लावन से निजात दिलाने में काम आएगा। 18 माह के मिले समय के बाद काम पूरा करके केंद्र सरकार से अगली राशि बुलाई जाएगी। महापौर ने पत्रकारवार्ता के दौरान घर-घर नर्मदा जल पहुंचाने के लिए मिले 312 करोड़ रुपए से चल रहे कार्यों और स्वच्छता में मिली उपलब्धि की भी सराहना की।

स्टेडियम के मार्केट को दिया जाएगा भव्य रूप

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि एकरूपता से हिंदी भाषा में नामकरण के साथ निगम के स्टेडियम को भव्य रूप दिया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम मार्केट के व्यापारियों के द्वारा जनभागीदारी राशि के रूप में 20 लाख रुपए नगर निगम को दिए गए हैं। इसका वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। साथ ही महापौर ने बताया कि जबलपुर की सभी शासकीय बिल्डिंग में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा।

Next Post

ट्रक चालक ने 10 किलोमीटर तक घसीटकर ली गाय की जान, चालक फरार

Wed Aug 20 , 2025
कटनी। जिले की स्लीमनाबाद तहसील में बीती रात दर्दनाक घटना सामने आई। रात करीब 9 बजे एक ट्रक चालक की लापरवाही से सड़क हादसे में एक गाय की जान चली गई। बताया जाता है कि ट्रक की टक्कर के बाद गाय वाहन के नीचे फंस गई और चालक ने करीब […]

You May Like