स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि कार्यो में हम सुधार लाकर बेहतरीन कार्य कर सकें: रामनिवास

सिंगरौली। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लाक सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ सिंगरौली विधायक राम निवास शाह के मुख्य अतिथि में एवं देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, कलेक्टर गौरव बैनल के उपस्थिति में अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में किया गया।

यह अभियान 28 जनवरी से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक चलेगा। उक्त अवधि में आकांक्षी जिला के ब्लाक में निर्धारित पैरामीटरो के तहत कार्य किया जाकर पूर्ण किया जाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुयें मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक राम निवास शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की यह कि नीति आयोग में जो भी पैरामीटर है उस पर शत प्रतिशत कार्य कर विकास के कार्य को पूर्ण किया जा सके। जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि के कार्यो में हम सुधार लाकर बेहतरीन कार्य कर सकें। वही देवसर विधायक श्री मेश्राम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंशानुसार जहां विजन 2047 के तहत देश को सर्म्पूण विकास कर अंग्रणी बनाना है। साथ ही कलेक्टर बैनल ने अपने उद्बोधन में सम्पूर्णता अभियान में सम्मिलित संबंधित विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा किया कि सभी पैरामीटरो के तहत लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जाना सुनिश्चित करें। ताकि निर्धारित सीमा 14 अप्रैल तक लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके। इस संबंध में विभाग आपसी समन्वय कर हितग्राही मूलक योजनाओ को जनता तक पहुचायें। माता एवं शिशु स्वास्थ्य के इंडिकेटरो में जो भी गैप है उनकी पूर्ति करें। इस अवसर पर जिला अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

मूकबधिर अब क्यूआर कोड से थाने में कर सकेंगे शिकायत

Mon Feb 2 , 2026
सीधी। सीधी जिले में पुलिस मूकबधिर नागरिकों को न्याय दिलाने की दिशा में हाईटेक व्यवस्था शुरू हो चुकी है। सीधी अब भारत का पहला जिला होगा जहां सभी थानों और पुलिस चौकियों में साइन लैंग्वेज आधारित क्यूआर कोड सिस्टम स्थापित हो रहे हैं। यह पहल बेंगलुरु स्थित एक साइन लैंग्वेज […]

You May Like