जुआ खेलने पांच हजार नहीं दिए तो चाकू से गोदा

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत पुराना पुल के पास जुआ खेलने पांच हजार रूपए न देने पर बदमाश ने युवक को चाकू से गोद दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम इरफान अंसारी 22 वर्ष निवासी ईदगाह के सामने गली गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे पुराना पुल से घर वापस आ रहा था उसके घर के पास रहने वाला आसिफ मिला जो हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा एवं उससे जुआ खेलने के लिये 5 हजार रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो आसिफ ने चाकू से हमलाकर कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

सूने घर से जेवर, नकदी ले गए चोर

Mon Mar 30 , 2026
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत गुरूमोहल्ला में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात, नकदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम श्रीमति सिया बाई अहिरवार 65 वर्ष निवासी गुरूमोहल्ला पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like