जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत गुरूमोहल्ला में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात, नकदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रविवार शाम श्रीमति सिया बाई अहिरवार 65 वर्ष निवासी गुरूमोहल्ला पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है पति का निधन वर्ष 2000 में हो चुका है वह घर में अकेली रहती है।
शनिवार को घर में ताला लगाकर अपने भाई के यहंा ग्राम कोनीकला गई थी, रविवार को वापिस लौटी तो घर का ताला टूटा मिला । अंदर जाकर देखी अन्य दरवाजे के भी ताले टूटे हुये थे अंदर वाले कमरे में रखी लोहे की पेटी का ताला भी टूटा था पेटी खुली हुयी थी सामान फैला हुआ था पेटी में रखी सोने की चैन, एक जोड़ी टाप्स, चांदी की एक जोड़ी पायल, नगदी 20 हजार रूपये गायब थे
