आवेदकों के दावे पर लो उचित निर्णय: हाईकोर्ट

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने ज्वाइंट डायरेक्टर लोक शिक्षण जबलपुर संभाग को निर्देशित किया है कि यदि याचिकाकर्ता पात्र हैं तो उन्हें द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ प्रदान करें। जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने इसके लिए तीस दिन की मोलहत दी है। कटनी निवासी मनोज कुमार गुप्ता सहित 21 उच्च माध्यमिक शिक्षकों की ओर से दायर मामले में कहा गया है कि सरकार ने 27 जुलाई 2019 को एक परिपत्र जारी किया था। उसके आधार पर याचिकाकर्ता शिक्षकों को द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ देकर उनका वेतन निर्धारण किया जाना है। दलील दी गई कि याचिकाकर्ताओं के समकक्ष कर्मियों को उक्त लाभ दिया गया है। याचिकाकर्ताओं ने इस संबंध में लोक शिक्षण विभाग के अधिकारियों को अभ्यावेदन दिया थाए जिस पर कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर हाईकोर्ट की शरण ली गई।

Next Post

11 वीं के छात्र अभिवीर ने बनाया महापौर हैल्पलाइन एप 

Sat Apr 4 , 2026
जबलपुर। संस्कारधानी के युवाओं की तकनीकी प्रतिभा अब शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसी कड़ी में जबलपुर के मूल निवासी और वर्तमान में फिलीपींस में शिक्षा प्राप्त कर रहे 11वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र अभिवीर सिंह ने एक सराहनीय मिसाल पेश […]

You May Like