11 वीं के छात्र अभिवीर ने बनाया महापौर हैल्पलाइन एप 

जबलपुर। संस्कारधानी के युवाओं की तकनीकी प्रतिभा अब शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसी कड़ी में जबलपुर के मूल निवासी और वर्तमान में फिलीपींस में शिक्षा प्राप्त कर रहे 11वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र अभिवीर सिंह ने एक सराहनीय मिसाल पेश की है। अभिवीर सिंह ने अपनी तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए महापौर हैेल्पलाइन नामक एक विशेष मोबाइल एप्लीकेशन विकसित किया है, जिसे उन्होंने शनिवार को नगर निगम जबलपुर को नि:शुल्क भेंट किया।

पारदर्शिता और त्वरित समाधान का नया माध्यम

नगर निगम मुख्यालय में आयोजित एक चर्चा और बैठक के दौरान अभिवीर सिंह ने यह एप महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार को सौंपा। इस एप का मुख्य उद्देश्य नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।

ये हैं एप की प्रमुख विशेषताएं

नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे एप के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे, दर्ज की गई शिकायतों की वर्तमान स्थिति क्या है, इसे नागरिक खुद ट्रैक कर पाएंगे, प्रशासन द्वारा शिकायतों के समाधान के लिए एक समय सीमा तय की जाएगी, जिससे जनता को भटकना नहीं पड़ेगा, अभिवीर ने इस आधुनिक तकनीक के लिए नगर निगम से कोई शुल्क नहीं लिया है, जो उनके शहर के प्रति सेवा भाव को दर्शाता है।

एप में शामिल हैं नगर निगम की प्रमुख सेवाएं

इस एप में नगर निगम की प्रमुख सेवाओं को शामिल किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन, सीवरेज एवं जल निकासी, स्ट्रीट लाइट एवं प्रकाश व्यवस्था, सड़क एवं निर्माण कार्य संबंधित शिकायतें, उद्यान एवं पेड़-पौधों का रख-रखाव, जल आपूर्ति एवं पाइप लाइन समस्याएं, सार्वजनिक शौचालय एवं स्वच्छता सेवाएं, राजस्व एवं कर संबंधी शिकायतें एवं अन्य सेवाएं हैं।

Next Post

हक की लड़ाई: दीवानगंज के नाम पर नहर, पर स्थानीय किसान प्यासे; किसानों ने शिवराज को सौंपा ज्ञापन

Sat Apr 4 , 2026
सलामतपुर। दीवानगंज क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई समस्या को लेकर भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि हलाली परियोजना की नहर दीवानगंज के नाम से संचालित होने के बावजूद स्थानीय किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। देहरी, गिदगड़ और […]

You May Like

मनोरंजन