बाणगंगा के मतदाताओं ने SDM को सौंपी शिकायत, फॉर्म-7 के दुरुपयोग का लगाया आरोप

भोपाल। बाणगंगा क्षेत्र के मतदाताओं ने बुधवार को टीटी नगर की एसडीएम अर्चना शर्मा को फॉर्म 7 के कथित दुरुपयोग के संबंध में एक औपचारिक शिकायत सौंपते हुए मतदाता सूची से नाम हटाने के प्रयास का आरोप लगाया। यह शिकायत पूर्व मंत्री पी. सी. शर्मा के नेतृत्व में दी गई।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा फॉर्म 7 के माध्यम से कुछ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए आपत्तियां दर्ज कराई गईं, जबकि संबंधित मतदाताओं को इसकी कोई जानकारी नहीं थी और न ही उन्होंने ऐसी कोई आपत्ति दर्ज कराई। प्रभावित मतदाताओं में से एक स्वयं एसडीएम कार्यालय पहुंचा और स्पष्ट किया कि उसकी ओर से कोई आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई है। उसने आरोप लगाया कि उसके नाम से झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, पूर्व पार्षद हरिराम प्रजापति, राकेश मिश्रा, नसीम खान, दिलीप मास्के, पूनम राय, प्रमोद सोमकुमार, उमेश बाथम, सिराज खान, शाहिद, शेख मतीन, प्रेम रायकवार, महेंद्र विश्वकर्मा, ललती प्रजापति और शोएब खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस का अभियान: प्रदेश भर से भारी मात्रा में खेप बरामद

Wed Feb 11 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से अवैध शराब के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई है। इसी क्रम में पिछले सात दिनों के दौरान विभिन्न जिलों में समन्वित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 83 लाख रुपये से अधिक […]

You May Like