सूर्यदेव के तीखे तेवर, गर्म हवाओं ने झुलसाया

जबलपुर। पारा चढ़ते ही सूर्यदेव ने तीखे तेवर दिखाये, इसके साथ ही गर्म हवाओं ने झुलसाया। गुरूवार को सुबह से सूर्यदेव निकले रहे। दिनभर सूरज के तेवर उग्र रहे। हवाएं झुलसाती रही। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 36 प्रतिशत तो शाम को 59 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी ईरान में सक्रिय है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रो में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

Next Post

नौ साल गुजरे, राशि होने के बावजूद नहीं खरीदे गये उपकरण

Thu Apr 17 , 2025
चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव तथा मप्र लोक स्वास्थ्य सेवा निगम के एमडी ने उपस्थित होकर बताया 6 मई को होना है टेंडर जबलपुर। नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के कैंसर इंस्टीट्यूट में व्याप्त बदहालियों को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी थी। […]

You May Like