परिवहन विभाग ने उमरेठ क्षेत्र में की वाहनों की जांच

छिंदवाड़ा. परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा सांवरी-उमरेठ क्षेत्र में संचालित वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान छोटे-बड़े करीब 30 वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य बिंदुओं की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 10 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 81,000 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। परिवहन विभाग ने सभी वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। अन्यथा कमियां पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

अमरवाड़ा में झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई, अवैध क्लिनिक सील

Tue Jul 21 , 2026
छिंदवाड़ा. जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही की जा रही है. आज ग्राम पौनार में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम अमरवाड़ा हेमकरण धुर्वे के मार्गदर्शन में तहसील अमरवाड़ा के ग्राम पौनार में गैर-मान्यता प्राप्त […]

You May Like