डॉ. प्रवीण अग्रवाल आज बैठेंगे समर्थकों के साथ, बनेगी रणनीति

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज में अपना र्निविवाद अध्यक्ष कार्यकाल पूरा करने वाले डा. प्रवीण अग्रवाल व्हाइट हाउस द्वारा अपनाए उपेक्षापूर्ण रवैए के बाद नगर के व्यापारी वर्ग एवं उद्यमी जगत के साथ शहर के प्रबुद्ध वर्ग के साथ अपनी आगे की रणनीति पर मंथन करने में जुटे हैं। ज्यादा संभावना इस बात की जताई जा रही है कि डॉ. प्रवीण अग्रवाल अब अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़कर दोनों प्रतिद्वंदी हाउसों के समक्ष कड़ी चुनौती बनेंगे। इसी क्रम में वे मंगलवार 16 जून को शाम 5 बजे माधव मंगलम गार्डन नदी गेट पर अपने शुभचिंतकों, मित्रों व समर्थकों के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर विचार मंथन करेंगे। इस बैठक में वह आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे। डा. प्रवीण अग्रवाल द्वारा कल बुलाई जा रही बैठक को लेकर शहर के व्यापार जगत का माहौल सरगर्म है।

Next Post

नौकरी बहाली की मांग को लेकर कोलयार्ड के टावर पर चढ़ा युवक

Mon Jun 15 , 2026
सरई । सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गजराबहरा कोलयार्ड में आज सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक नौकरी बहाली की मांग को लेकर कोलयार्ड के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। युवक का आरोप था कि वह पहले कोलयार्ड के कंपनी में बतौर पीसी वाहन चालक के रूप […]

You May Like